छत्तीसगढ़

CG : लक्ष्य तय कर नियमित मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिक्षक उपस्थिति पंजी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी प्राचार्य से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान रावटे ने कक्षा 12वीं विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए नियमित अध्ययन एवं अनुशासित दिनचर्या अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व, सोच और जीवन दृष्टि का निर्माण करती है।

         उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, समूह में अध्ययन करने, प्रत्येक विषय की अवधारणाओं को अच्छी तरह समझने तथा एक-दूसरे की पढ़ाई में सहयोग करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जो साथी किसी कारणवश नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उन्हें भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे। रावटे ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही हर लक्ष्य तक पहुंचने का सबसे प्रभावी मार्ग है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन और ईमानदारी के साथ अध्ययन करने कहा।

kgnews

Recent Posts

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

30 minutes ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

40 minutes ago
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

1 hour ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

2 hours ago
सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

2 hours ago