छत्तीसगढ़

CG : लड़कियों के ग्रुप में जमकर मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रिवर व्यू में लड़कियों के दो ग्रुप के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के 6 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस से एक ग्रुप ने शिकायत की थी। दरअसल, सड़क पर घसीटते और पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच-बचाव करने वाली लड़कियों ने लूटपाट का आरोप लगाया है। यह वीडियो 5 अप्रैल का बताया जा रहा है। लड़कियां कभी लात-घूंसे मार रही हैं, तो कभी कपड़े फाड़कर और बाल पकड़कर पीट रही हैं। उनके परिचित युवक बीच-बचाव करते दिखे। इसके बाद भी लड़कियां पिटाई करती रहीं। पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली प्रभारी विजय चौधरी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने 6 दिन बाद केस दर्ज किया है। जांच में पता चला कि संजना श्रीवास और चिंकी सिंह के ग्रुप के बीच विवाद हुआ था। उनके बीच मैसेज को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों ग्रुप आपस में भिड़ गए। पुलिस ने संजना श्रीवास और दामिनी धृतलहरे का बयान दर्ज किया है। वहीं, चिंकी सिंह के ग्रुप की लड़कियों का पता नहीं चल सका है। मारपीट के दौरान एक लड़की ने चाकू निकाल लिया था। हालांकि, उसने चाकू से हमला नहीं किया और युवकों ने उसे छुड़ा लिया। दूसरे ग्रुप की लड़कियों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी की थी। इस दौरान एक युवती के पर्स और पैसे भी लूटने का आरोप है। पर्स में 10 हजार रुपए थे। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई।

kgnews

Recent Posts

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल अंतर्गत खर्वे गांव में 8 लोगों की हत्या…

24 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम…

29 minutes ago
उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की…

33 minutes ago
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

रायपुर हज कमेटी के माध्यम से वर्ष 2027 की हज यात्रा पर जाने के इच्छुक…

54 minutes ago
धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

नारायणपुर. जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। सुबह से…

1 hour ago
लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश विकास…

2 hours ago