CG : लाउडस्पीकर मुनादी कर खूंखार कुत्ते से सावधान रहने की अपील, काटने से 13 लोग घायल…

रामानुजगंज | शहर में आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बीते चार दिनों के भीतर कुत्तों ने 13 लोगों को अपना शिकार बनाया है जिनमें दो स्कूली छात्र, तीन महिलाएं और एक चार वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है। कुत्तों ने सड़कों पर दौड़ाकर लोगों को काटा है जिससे शहरभर में डर और अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिकतर घायलों को गहरे जख्म आए हैं और समय पर इलाज न मिलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। शहर के प्रमुख इलाकों बाजार चौक, स्टेशन रोड, बस स्टैंड और स्कूल के आसपास कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगरपालिका ने लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बावजूद इसके, अब तक आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई ठोस या प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। शहरवासियों का कहना है कि नगर प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें रोजाना खतरे का सामना करना पड़ रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी और जिम्मेदारी से कदम उठाता है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

5 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

6 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

6 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

6 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

6 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

6 hours ago