CG : लाश दिखाने से कतरा रहे थे ससुराल वाले, मृत महिला के मायके वालों ने बुलाई पुलिस …

सक्ती। थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है तथा पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम तुपकधार कठली निवासी बीसीकेशन यादव ने अपनी पुत्री नीतू यादव का विवाह मई 2024 में ग्राम गाड़ापाली निवासी रोहित यादव के साथ किया था. शादी के बाद परिवार सामान्य रूप से चल रहा था.

विवाह को लगभग एक वर्ष नौ माह ही हुए थे कि 4 मार्च की रात अचानक नीतू की मौत की खबर से मायके पक्ष स्तब्ध रह गया. बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष ने मायके वालों को सूचना दी कि नीतू की सामान्य मौत हो गई है. सूचना मिलने पर परिजन तुरंत ग्राम गाड़ापाली पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी को कमरे में मृत अवस्था में पड़ा पाया. बेटी की अचानक मौत से परिजनों में शोक और आक्रोश दोनों देखा गया.

परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी उन्हें रात में नहीं दी गई और ससुराल पक्ष द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया. इतना ही नहीं, सुबह शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी भी की जा रही थी. जब मायके पक्ष ने बेटी का चेहरा देखने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया. इसके बाद परिजनों ने तत्काल डभरा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डभरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही तहसीलदार और महिला पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को मृतका का चेहरा देखने दिया गया.

परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने नीतू के गले और गर्दन के आसपास काले निशान व खरोंच के निशान देखे तो उनका संदेह और गहरा गया. मायके पक्ष ने मृतका के पति, ससुर और सास पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

परिजनों ने यह भी बताया कि घटना की रात उनकी बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद अचानक उसकी मौत की खबर आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

38 minutes ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

53 minutes ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

1 hour ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

1 hour ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

1 hour ago