CG : लुटेरों को रायपुर कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा…

रायपुर । राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से चाकू मारकर मोबाइल लूटने के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही एक आरोपी को 40 हजार रुपए एवं दूसरे को 50 हजार रुपए जुर्माना अदा करने का आदेश भी दिया गया है. मोबाइल लूट केस में पहली बार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. यह सजा अपर सत्र न्यायाधीश शैलेश शर्मा की अदालत ने सुनाई

.
लोक अभियोजक राहुल गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने शेख शब्बीर एवं आशीष मिर्झा उर्फ लियॉन उर्फ बबलू को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. घटना एक सितंबर 2022 की है, जब देवेंद्र साहू सुबह करीब पौने पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. वे जब गोंदवारा स्थित एकता नगर के पास पहुंचे, तभी एक्टिवा सवार दोनों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया.

एक आरोपी ने देवेंद्र का कॉलर पकड़ लिया, वहीं दूसरे ने जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया. देवेंद्र ने बचाव में चाकू पकड़ने की कोशिश की, जिससे उनकी हथेली कट गई. इसके बाद बदमाश उनकी जेब से 13 हजार रुपए का मोबाइल लूटकर फरार हो गए. देवेंद्र ने भागते बदमाशों की गाड़ी का नंबर नोट कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आज आम नागरिकों का जीवन असुरक्षित हो गया है. यह केवल चोट की प्रवृत्ति का मामला नहीं है, बल्कि यह चिंता का विषय है कि कोई व्यक्ति सुबह टहलने या बाहर जाने के लिए निकलता है और उस पर धारदार हथियार से हमला कर लूट की जाती है. ऐसी घटनाएं समाज में भय का वातावरण निर्मित करती हैं. इसी कारण अदालत ने आरोपियों को कठोर दंड से दंडित किया.

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

3 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago