छत्तीसगढ़

CG : लूट नहीं, ठगी का शिकार हुआ व्यापारी का परिवार, पुलिस ने किया खुलासा…

रायपुर। राजधानी में साढ़े 27 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, यह लूट नहीं बल्कि एक तांत्रिक द्वारा की गई ठगी थी। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक विजय पांडेय ने व्यवसायी की पत्नी को उनके पति और बच्चे की मृत्यु का भय दिखाकर तंत्र-मंत्र के जरिए इसे टालने का दावा किया। इसके लिए उसने सोने-चांदी की ज्वेलरी और 16.75 लाख रुपये नगद ठग लिए। आरोपी ने महिला को निर्देश दिया कि यदि उसके पति इस बारे में पूछें, तो वह इसे लूट का मामला बता दे। घटना का खुलासा तब हुआ जब 19 अगस्त की सुबह गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श विहार कॉलोनी, गुढियारी में रात करीब 3 बजे लूट हुई है। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर व्यवसायी रवि किशोर केशरवानी और उनकी पत्नी स्वाती केशरवानी से पूछताछ की। स्वाती केशरवानी ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक विजय पांडेय ने उन्हें बताया था कि अगर वह 30 लाख रुपये रक्षाबंधन से पहले जमा नहीं करेंगी, तो उनके पति और बच्चे की मृत्यु हो जाएगी। इस डर से महिला ने बिना पति को बताए तांत्रिक को सोने के 17.5 तोले जेवरात, 375 ग्राम चांदी और 16.75 लाख रुपये नगद, कुल मिलाकर 27,51,000 रुपये सौंप दिए। तांत्रिक ने बाद में महिला को निर्देश दिया कि अगर उसके पति पूछें, तो वह इसे लूट का मामला बताकर 3-4 लोगों द्वारा घर में जबरन घुसने और गहने व पैसे लूटने की कहानी बनाए। इसके पहले भी विजय पांडेय नामक तांत्रिक ने व्यवसाय में बढ़ोत्तरी के लिए उनके घर जाकर पूजा-पाठ करवाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और व्यवसायी की रिपोर्ट पर थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 541/24 धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

राजस्व निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

राजस्व निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

जांजगीर-चांपा. जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने…

23 minutes ago
मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी पड़ने से कृषि क्षेत्र में चिंता…

32 minutes ago
नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह नशा…

39 minutes ago
छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न भारत माता वाहिनी योजना…

41 minutes ago
CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा लाभ रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन…

1 hour ago
बिलासपुर में PWD अधिकारियों पर बरसे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लापरवाही पर लगाई फटकार

बिलासपुर में PWD अधिकारियों पर बरसे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लापरवाही पर लगाई फटकार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर में बहतराई स्थित स्वर्गीय बीआर यादव…

1 hour ago