छत्तीसगढ़

CG : लैण्ड बैंक की जानकारी के सत्यापन एवं पुनः सर्वेक्षण के निर्देश

कलेक्टर बीएस उइके ने अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा

गरियाबंद, कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लैण्ड बैंक की जानकारी के सत्यापन एवं पुनः सर्वेक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में उपलब्ध लैण्ड बैंक की वर्तमान स्थिति, अभिलेखों के सत्यापन, मैदानी सर्वेक्षण तथा अद्यतन जानकारी तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन के., अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 के अंतर्गत वनभूमि के व्यपवर्तन के एवज में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लैण्ड बैंक की जानकारी का अद्यतन किया जाना जरूरी है। इसके लिए जिले में उपलब्ध गैर वनभूमि, राजस्व वनभूमि तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप अन्य उपयुक्त भूमि का सत्यापन कर नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार पुनः चिन्हांकन किया जाएगा।


कलेक्टर उइके ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैण्ड बैंक से संबंधित प्रत्येक प्रविष्टि का राजस्व एवं वन विभाग संयुक्त रूप से सत्यापन करें तथा सभी अभिलेखों, नक्शों और मैदानी स्थिति का मिलान करते हुए त्रुटिरहित जानकारी शीघ्र तैयार करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रपत्रों में समस्त जानकारी समय-सीमा के भीतर संकलित कर अद्यतन डाटा तैयार किया जाए, जिससे विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि चयनित भूमि का सर्वेक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा भूमि की उपलब्धता, क्षेत्रफल, भौगोलिक स्थिति एवं अन्य आवश्यक विवरणों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए पुनः सर्वेक्षण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें और शासन को भेजी जाने वाली जानकारी का समय पर संकलन सुनिश्चित करें।

kgnews

Recent Posts

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश…

15 minutes ago
स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

35 minutes ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

45 minutes ago
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

2 hours ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

2 hours ago