कोरबा। जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गाड़ी लेकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम शिव यादव (27) है। वह जांजगीर चापा जिले चारापारा सोनाईडीह का रहने वाला था। कटघोरा में अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ किराए के मकान पर रहता था। कटघोरा के एक निजी लैब में टेक्नीशियन का काम करता था।
बताया जा रहा है कि रात में काम कर वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान कटघोरा मुख्य मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। शिव यादव कमाऊ पुत्र था और उसका एक बड़ा भाई बांकी मोंगरा में रहता है। इस घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है।
’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…
पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान 30 जून तक…
नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए…
’कुरुषनार के महतारी सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश, महतारी वंदन, स्व-सहायता समूहों और…
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर रायपुर , महिला…
अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी सैद्धांतिक सहमति निर्माण…