जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों में 3333 परीक्षार्थी होंगे शामिल
उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में 3333 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर निलेशकुमार महोदव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में स्थापित शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में 500, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर में 400, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर 313, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा कांकेर 400, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर कांकेर में 200, डाईट कांकेर में 180, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में 180, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट में 180, शासकीय कन्या हॉस्टल हाई स्कूल सिंगारभाट में 180, शासकीय कन्या हाई स्कूल मांझापारा कांकेर 200, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर में 300 तथा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बागोडार में 300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
पहले भी फोटो नहीं लगाने को लेकर उठ चुका है विवाद, अब समर्थकों के व्हाट्सएप…
राजनांदगांव , संस्कारधानी राजनांदगांव में गुरुवार को धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल रहा। शासन…
राजनांदगांव , पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से कुंज विहार कॉलोनी में वर्ष…
राजनांदगांव | खड़गांव में किसान के मकान से डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली…
इंदौर इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम…
राजनांदगांव , कोल्ड स्टोरेज बनाने के नाम पर 2 करोड़ रुपए की ठगी हुई है।…