छत्तीसगढ़

CG : लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा बढ़ता तापमान, पारा 40 डिग्री पार…

रायपुर । इस बार गर्मी ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 38-39 डिग्री पर रहने वाला पारा अप्रैल के दूसरे ही दिन 40 के पार जा चुका है। पिछले 24 घंटो में डोंगरगढ़ सबसे गर्म रहा। डोंगरगढ़ में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर में पिछले 10 साल के मुकाबले तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बार मध्यभारत में ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, न्यूनतम और अधिकतम तापमान के साथ बारिश और हीट वेव की संख्या भी ज्यादा रहेगी। रायपुर समेत राज्य में इसके संकेत शुरुआती दिनों में ही नजर आने लगी है।

तेज गर्मी से स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

दोपहर में इतनी तेज गर्मी होती है कि, सड़कों पर आवाजाही भी कम होने लगी है। तेज गर्मी का विपरीत असर भी लोगों के स्वास्थ्य पर होने लगा है। अगले चार दिनों में तापमान के बढ़ने की संभावना है। वहीं दूसरे सप्ताह के बाद मौसम में हल्के बदलाव के आसार हैं। इसके बाद पारा तेज रफ्तार से बढ़ेगा। अप्रैल माह के अखरी सप्ताह तक तापमान 46.1 दिग्री तक पहुंच सकता है।

बाहरी क्षेत्रों में अधिक गर्मी

शहरी इलाकों की तुलना में आउटर इलाकों में ज्यादा गर्मी है। इसकी वजह वहां की आबादी और हरियाली का कम होना है। दोपहर तक लू का असर देखने को मिलता है। पिछले सप्ताह आउटर एरिया नवा रायपुर का तापमान राज्य में सर्वाधिक रहा। वहीं राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, रायपुर 40.3, बिलासपुर 39.2, अंबिकापुर 36, जगदलपुर 39.2 और दुर्ग में 39.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

kgnews

Recent Posts

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…

34 minutes ago
MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

भोपाल  मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…

39 minutes ago
चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…

39 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

2 hours ago
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…

2 hours ago