CG : वकील महिला की बातों में फंसा, 3 करोड़ की ठगी …

बिलासपुर। एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर एक वकील से 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ठग ने क्रिस डेविड नाम की कथित लंदन निवासी महिला बनकर वकील से संपर्क किया।

आरोपी ने छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों में निवेश के लिए भारी रकम लगाने का झांसा दिया। ठग ने दावा किया कि 103 करोड़ रुपये का निवेश क्लियर कराने के लिए कुछ प्रोसेसिंग चार्ज और टैक्स देना होगा। शुरुआत में वकील से 11.5 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद अलग-अलग बहानों से किश्तों में रकम मंगाई जाती रही। इस तरह फरवरी से जून 2024 के बीच कुल 3.13 करोड़ रुपये ठग के खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।

ठग ने पीड़ित को डराने के लिए आरबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का हवाला भी दिया, ताकि वह रकम ट्रांसफर करता रहे। मामले में इस्तेमाल मोबाइल नंबर हरियाणा के पानीपत निवासी के नाम पर बताया जा रहा है। घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी के इस मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर निवेश या पैसे ट्रांसफर न करें। विदेशी निवेश, लॉटरी या बड़े मुनाफे के नाम पर आने वाले कॉल और मैसेज से सतर्क रहें।

kgnews

Recent Posts

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

कोंडागांव. जिले के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में शिक्षकों को विभिन्न बैंकों से पर्सनल…

45 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…

2 hours ago
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…

2 hours ago
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

3 hours ago