छत्तीसगढ़

CG : वन की अवैध कटाई , दो ट्रैक्टर और सागौन की लकड़ी की जब्ती …

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने वन की अवैध कटाई, अतिक्रमण और अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी परियोजना मंडलों में नियमित निरीक्षण और संयुक्त गश्त तेज कर दी है। प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार दिन-रात की गश्त से वन सुरक्षा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

इसी कड़ी में कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की टीम ने गश्त के दौरान दो बड़ी कार्रवाइयाँ कीं। तेंदुआ परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक P-128 में गश्ती दल के पहुंचते ही आरोपी सागौन के चार लठ्ठे (0.149 घन मीटर) छोड़कर फरार हो गए। लकड़ी जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं, कोटा परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक RF-172 में नाले से अवैध रेत व मिट्टी उत्खनन कर ट्रैक्टर से परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को घेराबंदी कर जब्त किया गया।

जब्त वाहनों में ट्रैक्टर क्रमांक CG-04DT-8490 (महिंद्रा, लाल रंग) चालक/स्वामी बुधराम सिंह मरकाम तथा जॉन डियर (हरा) चालक/स्वामी ओमप्रकाश मरावी, दोनों निवासी सरईपाली शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 1(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहनों को राजसात हेतु प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिषेक सिंह और मंडल प्रबंधक सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। प्रबंध संचालक श्री प्रेम कुमार ने टीम की सराहना करते हुए वन सुरक्षा में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

1 hour ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

2 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

2 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

2 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

3 hours ago