महासमुन्द : वनरक्षक प्रशिक्षण शाला वन विद्यालय, महासमुंद में 80वें वन रक्षक प्रशिक्षण सत्र (छःमाही) के समापन अवसर पर बुधवार को गरिमामय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक (मा.स.वि.सू.प्रौ.) अटल नगर, नवा रायपुर श्री आलोक कुमार तिवारी तथा अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त श्री मणिवासगन एस. ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षुओं द्वारा आकर्षक परेड एवं अतिथियों को सलामी देने के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने गरुड़ एवं रुद्राक्ष के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। संचालक वन विद्यालय एवं वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय, अनुदेशक श्री निखिल पैकरा, उप वनमंडलाधिकारी श्री गोविंद सिंह तथा जिला यूनियन महासमुन्द के उप प्रबंध संचालक श्री ए.आर. बंजारे ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर संचालक श्री पाण्डेय ने प्रशिक्षण सत्र का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वनरक्षक वनों के संरक्षण एवं प्रबंधन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण वानिकी कार्य कर वनों को अधिक उत्पादक बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री मणिवासगन एस. ने कहा कि वनरक्षक वन विभाग की आधारशिला हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ फॉरेस्ट मैनुअल, कार्य आयोजना एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का निरंतर अध्ययन कर वनों के संरक्षण एवं प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने वन प्रबंधन समितियों के साथ नियमित समन्वय एवं मासिक बैठक आयोजित करने पर भी विशेष जोर दिया।
समारोह में 80वें प्रशिक्षण सत्र के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। अतिथियों ने सफल प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा विभिन्न वानिकी विषयों एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण के सभी विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले हिमांशु सिन्हा को ऑल ओवर टॉपर की ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर वन विद्यालय के सहायक अनुदेशक, समस्त अधिकारी-कर्मचारी, उप वनमंडलाधिकारी महासमुन्द, जिला यूनियन के उप प्रबंध संचालक, वन परिक्षेत्र अधिकारी तथा वनमंडल कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री पवन चन्द्राकर, प्रबंधक ने किया।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…