छत्तीसगढ़

CG : वाटर फिल्टर का पानी पीकर कई स्टूडेंट्स बीमार, कॉलेज में हड़कंप…

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. कॉलेज के वाटर कूलर के फिल्टर में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि इसी वाटर कूलर का पानी कई छात्रों ने पी लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. फिलहाल छात्र डरे और सहमे हुए हैं.

कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि इस संबंध में प्राचार्य को पहले ही सूचना दे दी गई थी, लेकिन न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही फिल्टर की सफाई कराई गई. कॉलेज की स्थिति इतनी बदहाल है कि पीने के लिए केवल एक ही वाटर फिल्टर उपलब्ध है, जो कि खराब हालत में है.

कॉलेज के एक छात्र ने बताया कि वाटर फिल्टर में मरी हुई छिपकली मिली है. शनिवार को कुछ छात्रों ने इसकी जानकारी दी थी, जिसे मैंने तुरंत प्रिंसिपल को भी बताया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. फिल्टर की सफाई तक नहीं कराई गई. कई छात्र वही पानी पी चुके हैं और अब उनकी तबीयत बिगड़ रही है. कॉलेज की स्थिति बेहद खराब है. यहां सिर्फ एक फिल्टर है जिसमें छिपकली मिली. कुछ फिल्टर बाथरूम के पास लगे हैं, जहां लोग शौच के लिए जाते हैं. कुछ फिल्टर से पानी नहीं आता तो कुछ में जंग लग चुका है. सभी फिल्टर खराब हैं. छात्रों को मजबूरी में बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ता है.

कॉलेज की प्राचार्य स्नेहलता श्रीवास्तव ने सफाई देते हुए कहा कि छात्र नेताओं से समस्याएं सुनी हैं और फिल्टर की सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं. जिन छात्रों की तबीयत खराब हुई है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है. मैं इसे लापरवाही नहीं कहूंगी क्योंकि कल कलेक्टर का ब्रीफिंग था, जिसमें हम व्यस्त थे.

हालांकि छात्रों का आरोप है कि उन्हें दुर्गंध के बावजूद यही पानी पीना पड़ा क्योंकि विकल्प नहीं था. फिलहाल, कॉलेज प्रशासन की लापरवाही और खराब व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं.

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

9 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

10 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

10 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

10 hours ago