छत्तीसगढ़

CG : वायरस की चपेट में कई कुत्ते, वेटनरी अस्पताल में भारी अव्यवस्थाता…

कोरबा। जिले में कुत्तों में कैनियन पारवो वायरस फैला हुआ है। वहीं रामनगर स्थित वेटनरी अस्पताल में स्थिति चिंताजनक है। अस्पताल में तैनात डॉक्टर चंद्रा समय पर नहीं आते। उनकी कार्यप्रणाली पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। जब कुछ लोगों ने अस्पताल का निरीक्षण किया, तो पता चला कि वहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं रखी हुई हैं। स्थानीय निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उनके घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पशु चिकित्सालय है। लेकिन न तो डॉक्टर नियमित बैठते हैं और न ही कोई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जंगली जानवरों में फैली इस बीमारी को लेकर डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि डॉक्टर इलाज के नाम पर अवैध वसूली भी करते हैं। अस्पताल में व्यवस्था का बुरा हाल है। जब डॉक्टर से इस बारे में सवाल किए गए, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। बता दें कि कुत्तों को पार्वो होने के बाद अचानक तेज बुखार आ जाता है। क्षेत्र के लोग चिंतित हैं कि कहीं कुत्तों में फैला यह वायरस इंसानों को भी प्रभावित न करे। स्थानीय नागरिकों ने डॉक्टर चंद्रा को दर्री स्याहीमुड़ी रामनगर स्थित अस्पताल से ट्रांसफर करने की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…

49 minutes ago
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

10 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

10 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

10 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

11 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

11 hours ago