दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य के लिए 14 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन मुक्तिधाम में कवर्ड सिटिंग एरिया एवं शेड निर्माण हेतु 3 लाख, देवादा में कवर्ड सिटिंग एरिया, शेड एवं मंच निर्माण हेतु 5 लाख तथा देवादा स्कूल पारा में सामुदायिक केन्द्र, सामुदायिक हॉल एवं भवन निर्माण हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। ’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…
पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान 30 जून तक…
नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए…
’कुरुषनार के महतारी सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश, महतारी वंदन, स्व-सहायता समूहों और…
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर रायपुर , महिला…
अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी सैद्धांतिक सहमति निर्माण…