अवर्गीकृत

CG : विकासखण्ड और जिला स्तर युवा उत्सव का आयोजन 06 और 07 दिसम्बर को

जिला के युवाओं को कला और संस्कृति के क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल और युवा कल्याण विभाग अधिकारी गोपाल सिंह द्वारा बताया गया की प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर भरतपुर में सामुदायिक भवन और मनेन्द्रगढ़ के सास्कृतिक भवन में 06 दिसम्बर 2024 किया आयोजित किया जाएगा। वही जिला स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन 07 दिसम्बर 2024 को सास्कृतिक भवन मनेन्द्रगढ़ में कॉलेज के सामने आयोजित किया जाएगा। और राज्य स्तरीय आयोजन 12 से 14 जनवरी, 2025 तक निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों और दलों का चयन जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों और दलों से किया जाएगा।
जिला स्तर का आयोजन जिला मुख्यालय में होगा, जिसमें आयोजन प्रभारी के तौर पर जिला कलेक्टर और नोडल अधिकारी के रूप में जिला स्तरीय खेल अधिकारी होंगे। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी और दल जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय करके ’’माई भारत युवा पोर्टल’’ पर प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय आयोजन के विजेताओं में से किया जाएगा।
इस युवा उत्सव में निम्नलिखित 12 विधाओं का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, कहानी लेखन, चित्रकला, जीवन कौशल – वक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, युवा कृति (कपड़ा), कृषि उत्पाद और रॉकबैंड (केवल जिला और राज्य स्तर पर)। इन विधाओं में 15 से 29 वर्ष तक के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं और राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागी 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस युवा उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी जिला खेल अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पास अपना पंजीयन 05 दिसम्बर 2024 तक करा सकते है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

8 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

8 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

9 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

9 hours ago