CG : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

श्रद्धालुओं के बस को डोंगरगढ़ दर्शन के लिए किया रवाना

रायपुर,

 वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना
 वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायपुर स्थित ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और आमजन ने मंत्री चौधरी का आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना के पश्चात मंत्री चौधरी ने नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस के प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए वित्त मंत्री चौधरी और समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

        चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि मां महाकाली सभी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करें। मैं कामना करता हूँ कि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़े और यहां के लोगों का जीवन सुख-शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो। गौरतलब है कि डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

30 minutes ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

40 minutes ago
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

1 hour ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

2 hours ago
सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

2 hours ago