छत्तीसगढ़

CG : विद्यालय के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना चौहान के मार्गदर्शन में विगत 21 जुलाई को कोटपा अधिनियम 2003 के अंतर्गत थाना जामगांव आर क्षेत्र में चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें विद्यालय के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध संबंधित प्रावधानों का निरीक्षण किया गया।

सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेल्हारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरवाय, जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटरेल परिसर के आस-पास उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 6ब एवं 4 के तहत् सार्वजनिक स्थानों में धुम्रपान करने वालों पर समझाइश के साथ-साथ चालानी कार्यवाही की गई तथा उन्हें भविष्य में कानून का पालन करने के निर्देश दिये हैं, उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कुल 23 चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 2 हजार 450 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। धारा 6अ के अंतर्गत 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चे को तम्बाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध, धारा 6ब के तहत स्कूलों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध एवं धारा 4 के तहत् सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। इस चालानी कार्यवाही में औषधि निरीक्षक श्रीमती जागेश्वरी साहू, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रिचा शर्मा, पुलिस विभाग से आरक्षक संतोष गुप्ता, मोहम्मद शमीम, पंकज एवं स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती कविता ताम्रकार उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

3 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

3 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

4 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

4 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

4 hours ago