छत्तीसगढ़

CG : विधायक टेकाम ने नवीन दमकल वाहन का लोकार्पण किया

कोण्डागांव राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल में पिछले कुछ महीनों में हुई आगजनी जैसी घटनाओं को देखते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम की विशेष पहल पर प्रशासन ने गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए केशकाल क्षेत्र के लिए नवीन दमकल वाहन (फायर ब्रिगेड) की शुरुआत की गई है। सोमवार को केशकाल विधायक टेकाम द्वारा थाना परिसर में नवीन दमकल वाहन को विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया।

इस संबंध में विधायक टेकाम ने कहा कि दमकल वाहन की उपलब्धता होने से केशकाल के लोगों को काफी लाभ होगा। आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड की टीम समय से घटनास्थल पहुंच जाएगी। पहले कोई भी घटना या आगजनी होने की स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहन या तो कोण्डागांव से या कांकेर से आया करते थे जिससे अधिक दूरी होने से रिस्पॉन्स समय अधिक हो जाता था और इससे समय पर पीड़ितों को लाभ नहीं मिल पाता था। अब क्षेत्र के लोगों को समय पर आगजनी जैसी आपात स्थितियों पर समय रहते राहत, सहायता दिलाने एवं आग पर काबू पाने में पुलिस एवं प्रशासन को मदद मिलेगी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल, पार्षद नवदीप सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता, राज किशोर राठी, प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीओपी भूपत सिंह धनेशरी, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, जनपद सीईओ रामेश्वर महापात्रे, नगर पंचायत सीएमओ हंसा ठाकुर, बीएमओ डॉ0 अमृत लाल रोहेलेडकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

3 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

3 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

3 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

4 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

4 hours ago