छत्तीसगढ़

CG : विशेष जांच अभियान के तहत फूड स्टाल एवं अन्य स्ट्रीट फूड वेंडरों के सेंटर का किया जा रहा है निरीक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ शासन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के ‘‘सहीं दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार‘‘ थीम के अंतर्गत जिले के नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक सघन जांच अभियाना चलाया जा रहा है। विशेष जांच अभियान के लिए कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित किया है। 


संयुक्त टीम द्वारा गत दिवस गन्ना रस सेंटर कोटमी, शिव शक्ति आइस क्रीम सेंटर कोटमी, कलेश्वर गन्ना रस सेंटर पेंड्रा, अजय गन्ना जूस भंडार पेंड्रा, बालाजी चाट कॉर्नर पेंड्रा, गुरु कृपा फास्ट फूड पेंड्रा, भैयरू नाथ आइस क्रीम फालुदा सेंटर पेंड्रा, बालाजी चाट सेंटर पेंड्रा, दिल्ली जैन चाट सेंटर गौरेला, बांबे गन्ना जूस सेंटर गौरेला, अभिषेक फास्ट फूड गौरेला, सूबेदार कॉटन केंडी मेला बाजार गौरेला, न्यू इंडियन फेमस पाव भाजी सेंटर मेला बाजार गौरेला और न्यू इंडियन सॉफ्टी कॉर्नर मेला बाजार गौरेला का निरीक्षण किया गया। खाद्य विक्रेताओं को साफ-सफाई रखने के लिए विशेष निर्देश दिये गये तथा जिन वेंडरों के द्वारा खाद्य पंजीयन नहीं बनवाया गया था, उन्हें खाद्य पंजीयन बनवोन हेतु निर्देशित किया गया। विशेष जांच अभियान के तहत जांच हेतु आइसक्रीस, गन्ना रस एवं चाट मटर का नमूना भी ले कर गुणवत्ता जांच के लिए राजधानी रायपुर भेजा गया है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि विशेष जांच अभियान के तहत नागरिकों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्धता कराने के लिए संयुक्त जांच दल द्वारा चाट-गुपचुप सेंटर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, गन्ना रस, सॉफ्ट ड्रिंक्स, आईसक्रीम, जूस सेंटर्स, डेयरी उत्पाद, दूध, दही, पनीर, लस्सी, छाछ, मिठाई की दुकानों, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, केक एवं बेकरी उत्पाद, मिड-डे मिल सेंटर, अस्पतालों की कैंटीन, पैकेज ड्रिंकिंग वाटर, कन्फेक्शनरी प्रतिष्ठान, फल एवं सब्जी विक्रेताओं आदि प्रतिष्ठानों की जांच की जानी है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

4 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

5 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

5 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

5 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

5 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

6 hours ago