छत्तीसगढ़

CG : विश्व रक्तदाता दिवस पर बस्तर में महा-रक्तदान अभियान

जिला और ब्लॉक स्तर पर होंगे शिविर

जगदलपुर, स्वैच्छिक रक्तदान और जीवन रक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे बस्तर जिले में व्यापक स्तर पर एक महा-अभियान की शुरुआत होने जा रही है। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 14 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूर वनांचल के विकासखण्डों तक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस वृहद आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा जगदलपुर के द्वारा जिले के सभी प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों और खंड चिकित्सो अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने कहा गया है। 

      इस महत्वपूर्ण अभियान का मुख्य ध्येय आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है ताकि स्वास्थ्य संस्थाओं में रक्त की निरंतर आवश्यकता को पूरा किया जा सके और समय पर अमूल्य मानव जीवन की रक्षा किया जा सके। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सह सीएमएचओ द्वारा जारी इस विशेष निर्देश के तहत जिला स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि रक्तदान को लेकर समाज में फैले भ्रम और संकोच को पूरी तरह दूर किया जाए, क्योंकि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड डोनेशन पूरी तरह से एक सुरक्षित, सरल और दर्द रहित क्रिया है जो न केवल किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाती है बल्कि स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित होती है।

      इस महा-अभियान की सफलता के लिए जिले के संपूर्ण स्वास्थ्य ढांचे को पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य करने कहा गया है, जिसके तहत जिला स्तर पर मुख्य शिविरों का आयोजन डिमरापाल मेडिकल कॉलेज तथा महारानी अस्पताल (जिला चिकित्सालय, जगदलपुर) में किया जाएगा। इसके साथ ही, सुदूर अंचलों तक इस अभियान का लाभ पहुँचाने के लिए बस्तर, बकावण्ड, बड़ेकिलेपाल, दरभा, तोकापाल, लोहण्डीगुड़ा और नानगुर जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी पूरी तैयारियों के साथ विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस पुनीत कार्य की गंभीरता और महत्ता को देखते हुए मैदानी स्तर पर बेहतर समन्वय के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सह ब्लॉक अध्यक्षों को कमान सौंपी गई है ताकि सुरक्षित रक्त जीवन बचाता है और रक्त दें और दुनिया को एक स्वस्थ स्थान बनाएं के इस महान संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

kgnews

Recent Posts

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…

14 minutes ago
नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

35 minutes ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

1 hour ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

1 hour ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

1 hour ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

1 hour ago