दुर्ग । दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। व्यापारी के मकान को चोरों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वे अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार रात 9 बजे ट्रेन से राजस्थान पारिवारिक यात्रा पर रवाना हुए थे।
व्यापारी शांतिलाल कांकरिया के मामा उत्तमचंद भंडारी को पड़ोसी ने फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने फौरन मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस को खबर दी।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, चोरों ने घर में घुसने के लिए बाथरूम की खिड़की तोड़ी। घर के सभी कमरों की अलमारियों के लॉकर तोड़कर कीमती सामान और नकदी चुरा ली गई है। चोरी कितनी रकम और सामान की हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। कोतवाली पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक से पूछताछ कर रही है।
सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…