कांकेर। पति-पत्नी के बीच विवाद का अनोखा मामला सामने आया है. जहां मोबाइल पर मैसेज आने की बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया. आधी रात पति के मोबाईल पर मैसेज आया. उक्त बात को पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. पति ने पत्नी से मारपीट कर दी. जिसके बाद मामला थाना पहुंचा. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रार्थिया अमोला तिवारी पति दिपेश कुमार तिवारी उम्र 36 वर्ष ग्राम नयापारा भानुप्रतापपुर हॉल निवासी ग्राम धनगुडरा ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी के रात्रि लगभग 02.30 बजे उसके पति दीपेश तिवारी के मोबाईल फोन में व्हाट्सअप पर मैसेज व वीडियो आने पर मैं अपने पति दीपेश तिवारी को बोली कौन इतनी रात को व्हाट्सअप में मैसेज व वीडियो भेजा है. जिस पर पति गुस्से में आकर अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी दी और प्लास्टिक पाईप से मारपीट किया है.विवाद बढ़ने के बाद थाने पहुंच गई और कार्रवाई करने की बात कह रही है, पुलिस अब इस पूरे मामले में जांच कर रही है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…
भोपाल मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट मध्यप्रदेश पुलिस…
राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से…
छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में हैं। छिंदवाड़ा…