कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात वारदात सामने आई है। कटघोरा थाना इलाके के बरपाली गांव में विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है। हत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
शुरूआती जांच में सामने आया कि बरपाली गांव में बुधवार सुबह पति चैतराम धनवार और उसकी पत्नी बंधन बाई धनवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत पति ने बंधन बाई धनवार पर कुल्हाड़ी से घातक हमला कर दिया. फर्श खून से सन गया।
पत्नी बंधन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पारिवारिक कलह के चलते हत्या की बात सामने आई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जशपुर । जिले में शासन की महत्वाकांक्षी शिक्षा योजना में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने…
रायपुर । भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम…
रायपुर । राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला…
बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या की साजिश मामले में पुलिस को बड़ी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे दुर्ग और बेमेतरा जिले के…
राजनांदगांव , डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम परना में श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच…