छत्तीसगढ़

CG : शादी में पहुंचे मिस्त्री की हत्या, चौक पर लहूलुहान हालत में मिली लाश

दुर्ग। दुर्ग कोतवाली थाना अंतर्गत महमरा गांव में बीती रात एक 20 साल के युवक ओम प्रकाश की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने युवक को लहू लुहान हालत में दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक ओम प्रकाश उर्फ निखिल पटेल पिता स्व. लेखराम पटेल मोहलई गांव का रहने वाला है। वो पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था। 5 नाबालिग आरोपी पंचशील नगर दुर्ग के रहने वाले हैं। उनकी ओम प्रकाश से पुरानी रंजिश थी। रविवार को पांचो आरोपी मोहलई ओमप्रकाश के दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

वहां शराब के नशे उन्होंने ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने के मुद्दे पर किनारे बुलाया। रात 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से 100 मीटर की दूर स्थित चौक पर पहुंचे। वहां उनके बीच बात होने लगी। जब ओम प्रकाश नहीं माना तो उनके बीच विवाद बढ़ गया। इससे पहले की ओम प्रकाश अपने गांव के लोगों और दोस्तों को बुलाता एक नाबालिग लड़के ने चाकू निकाला और उसके गले में भोंक दिया।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

1 hour ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

1 hour ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

2 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

3 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

3 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

3 hours ago