छत्तीसगढ़

CG : शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी में प्रवेश शुरू

कक्षा पहली से आठवीं तक श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं का होगा दाखिला
 
धमतरी, शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी मंे कक्षा पहली से दसवीं तक की श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं को निःशुल्क आवासीय शिक्षण का लाभ दिया जा रहा है। संस्था के अधीक्षक ने बताया कि इस आवासीय विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं का प्रवेश प्रारंभ है। प्रवेश के लिए 6 से 14 साल तक के आयु की दिव्यांग बालिकाएं आवेदन कर सकतीं हैं। 


आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची, नगरनिगम या चिकित्सा विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड लगाना होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड की छायाप्रति, जिला चिकित्सालय द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज के 10 फोटो, ब्लड ग्रुप, बैंक पासबुक, राशनकार्ड की छायाप्रति सहित पहचान का निशान और सिकलसेल अथवा अन्य कोई बीमारी हो तो उसका भी उल्लेख करना होगा। अधीक्षक ने यह भी बताया कि यदि पहले से अध्ययनरत है, तो स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल में और जिले के बाहर के टीसी में जिला शिक्षा अािकारी का प्रतिहस्ताक्षर जरूरी होगा।


इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अधीक्षक उमा देवांगन मोबाईल नंबर +91-78695-82318 अथवा शाला प्रवेशांक प्रभारी बसंत कुमार साहू मोबाईल नंबर 89629-30584 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

34 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

38 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

59 minutes ago
CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…

1 hour ago
CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…

1 hour ago