जशपुर कुनकुरी थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शिक्षा देने वाले ने ही छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की हैं। दरअसल, एक हायर सेकेण्डरी में पदस्थ व्याख्याता शिक्षक पर स्कूली छात्राओं ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिसमें उन्होंने बताया कि क्लास के दौरान शिक्षक छात्राओं से छेड़छाड़ करता था।
बता दें कि कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने पुलिस से शिकायत की है कि व्याख्याता शिक्षक राजीव छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील करता था। जिसके बाद पुलिस ने छात्राओं की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। बताया गया आरोपी शिक्षक अक्सर छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें किया करता था।
कई बार शिक्षक के खिलाफ छात्राओं ने आवाज भी उठाई बावजूद इसके आरोपी शिक्षक अपनी हरकत से बाज नहीं आया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी व्याख्याता शिक्षक राजीव गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी शिक्षक घटमुंडा हायर सेकेण्डरी में पदस्थ था।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…