छत्तीसगढ़

CG : शिक्षा विभाग का कर्मचारी बर्खास्त, 4 साल से नहीं पहुंच रहा ड्यूटी में …

सरगुजा। लंबे समय से बिना अनुमति और बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा ने सहायक ग्रेड-03 सूरज कुमार भगत की सेवा समाप्त कर दी है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मणगढ़, विकासखंड उदयपुर में पदस्थ सूरज कुमार भगत 17 मार्च 2021 से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। उनकी अनुपस्थिति को लेकर विभाग द्वारा समय-समय पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया, लेकिन उन्होंने निर्धारित अवधि में कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच कराई गई। जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित कर्मचारी लंबे समय से बिना स्वीकृति के अनुपस्थित रहे और अपनी अनुपस्थिति के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत श्री भगत की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया गया।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…

14 minutes ago
कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…

15 minutes ago
महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन

महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन

भोपाल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की…

20 minutes ago
सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे…

30 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध…

35 minutes ago
सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस

सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस

सतना  रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चाहे जितने दावे करे, लेकिन बुधवार…

40 minutes ago