CG : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले…
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में 28 अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक संचालकों और प्राचार्यों को विभिन्न जिलों एवं कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
तबादला सूची के तहत महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर और बालोद सहित कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बी.एल. देवांगन को महासमुंद, एम.जी. सतीश कुमार को रायपुर तथा रमेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने कहा कि यह प्रशासनिक पुनर्संरचना विभागीय कार्यों में गति लाने, शैक्षणिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जिलों में प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। इस बदलाव के बाद शिक्षा प्रशासन में व्यापक स्तर पर असर देखने को मिलेगा।
राजनांदगांव | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा कल 21 जून…
राजनांदगांव , शहर के पटरी पार क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने…
राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन माउंट आबू के…
राजनांदगांव| बजरंगपुर नवागांव हाईस्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों का स्वागत कर योजना के…
राजनांदगांव , संस्कारधानी में शिक्षा, संस्कृति, संस्कार के लिए 44वें वर्ष में संस्था ने युवा…
राजनांदगांव| लालबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।…