छत्तीसगढ़

CG : शिक्षिका को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, प्रमोशन का मामला

बिलासपुर सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नत करने के बाद आदेश निरस्त कर पुनः सहायक शिक्षक बनाने के आदेश को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। याचिकाकर्ता शिवानी भट्ट को 15 साल की सेवा के बाद सहायक शिक्षक एलबी से शिक्षक एलबी पद पर संभागीय पदोन्नति समिति की ओर से पदोन्नत किया गया था। पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण मुंगेली जिले के ग्राम निरजाम से बिलाईगढ़ (सारंगढ़) कर दिया गया था। बाद में आदेश संशोधित कर उन्हें पूर्व माध्यमिक शाला निरजाम में फिर से पदस्थ किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद संयुक्त संचालक ने 31 जनवरी 2024 को यह कहते हुए पदोन्नति आदेश निरस्त कर दिया कि भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2019 के अनुसार वह पदोन्नति की पात्र नहीं हैं। साथ ही उनका स्थानांतरण बिल्हा के एक अन्य स्कूल में कर दिया गया। इस आदेश के विरुद्ध शिक्षिका ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की बेंच ने संयुक्त संचालक के पदोन्नति रद्द करने के आदेश को निरस्त करते हुए पूर्ववत निरजाम स्कूल में ही पदोन्नति के साथ कार्य करने का आदेश दिया है। इसके लिए शिक्षिका को तीन सप्ताह के भीतर अभ्यावेदन देना होगा। शिक्षा विभाग को हाईकोर्ट ने 90 दिन के भीतर प्रकरण के निराकरण का आदेश दिया है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

6 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

7 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago