CG : शिविर में हितग्राहियों को अनेक शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित…

बालोद । केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों मंे सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्रामों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविर जनजातीय समाज के लोगों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ।

जिले के जनजातीय समाज के अनेक लोग जो किन्हीं कारणों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयांे एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर नही जा पाते थे। ऐसे अनेक लोगों के लिए धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर अत्यंत लाभप्रद एवं कारगर साबित हुआ है। जिले में आयोजित शिविरांे के माध्यम से बालोद जिले के आदिवासी वर्ग के अनेक हितग्राहियों को उनके गांव एवं आसपास के गांवों में ही उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उनके जरूरी समस्याओं का निराकरण भी सुनिश्चित किया गया।

जिससे आदिवासी वर्ग के लोगों एवं हितग्राहियों को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों के अलावा शासकीय कार्यालयों तक आने-जाने की समस्या से भी मुक्ति मिली है। इसके अंतर्गत आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। जिले के दोनों ग्रामों में आज आयोजित शिविरों में आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, राशन कार्ड, पेंशन एवं किसान सम्मान निधि योजना की सौगात मिलने से आदिवासी वर्ग के हितग्राही बहुत ही प्रसन्नचित होकर शिविर के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा हम आदिवासियों की वास्तविक जरूरतों एवं समस्याओं को समझते हुए जो लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया है वह अत्यंत कारगर एवं काबिले-तारीफ है। गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम में आयोजित शिविर के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनने पर श्रीमती रीना मण्डावी, कविता सोरी, आरूषि, विरेन्द्र एवं तामेश ने कहा कि हमें आज अपने गांव में आयोजित शिविर में ही आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में हमें नया आयुष्मान कार्ड प्राप्त हो जाएगा।

यह वास्तव में हमारे जैसे अनेक लोगों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। उल्लेखनीय है कि गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम में आज आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 13 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 02 हितग्राहियों का जनधन खाता खोलने की कार्रवाई के अलावा शिविर में 13 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 40 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 16 हितग्राहियोें को किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने के अलावा 04 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, 11 हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन से लाभान्वित करने के साथ-साथ 04 हितग्राहियों का नया राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई। आज आयोजित शिविर में पहुँचे लोगों का सिकलिन टेस्ट करने के अलावा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

3 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

4 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

4 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

4 hours ago