रायपुर. शेयर मार्केट में निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर ओडिशा के कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की ठगी की गई है. मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर कारोबारी एक ग्रुप से जुड़ा, जहां शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित जानकारियां मिलने लगीं.
कारोबारी ने शुरुआत में 1 लाख निवेश किए. इसके एवज में कारोबारी को 13 लाख रुपए का मुनाफा दिया गया. इससे कारोबारी झांसे में आ गया. इसके बाद ठगों ने कहा कि 2 करोड़ रुपए निवेश करने पर पांच दिन में 40 लाख रुपए का मुनाफा मिलेगा. इस ऑफर के साथ ही कारोबारी ठगों के झांसे में आ गया और 2 करोड़ रुपए निवेश कर दिया. इसके लिए कारोबारी को रायपुर बुलाया गया और फाफाडीह के पास उनसे कैश में पैसे लिए गए. कारोबारी रकम देकर वापस चला गया. इसके बाद न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस मिली. कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद ठगी का केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि ओडिशा निवासी नेमीचंद जैन का बड़ा कारोबार है. कुछ माह पहले नेमीचंद के मोबाइल पर एक लिंक आया था. उसे खोलने पर वह टेलीग्राम के एक ग्रुप से जुड़ गया. ग्रुप में ही टाटा कंसन्टेंसी कंपनी में निवेश से संबंधित मैसेज आने लगे. कुछ लोग लाखों और करोड़ों रुपए का मुनाफा मिलने का मैसेज भी डालने लगे. इसी दौरान कारोबारी के पास अर्चना अग्रवाल, हर्ष, विकास साहू, सुनीता नंदा, अजय त्रिपाठी, अजित पात्रा का फोन आने लगे. नेमीचंद से शुरुआत में 1 लाख निवेश कराए गए और बदले में उन्हें 13 लाख रुपए का मुनाफा दिया गया.
रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…
रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…