छत्तीसगढ़

CG : श्मशान घाट में खोपड़ी, हड्डी और कंकाल मिलने से सनसनी …

दुर्ग। दुर्ग के रायपुर नाका स्थित श्मशान घाट में उस समय सनसनी फैल गई जब कब्र के पास मानव खोपड़ी, हड्डियां और कंकाल के अवशेष पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल बन गया है। पुलिस के अनुसार, श्मशान घाट में कब्र के पास मानव अवशेष मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसी दौरान पास में झिल्ली में बंधा हुआ एक कंकाल भी मिला, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। पुलिस ने सभी अवशेषों को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्यों की जांच की। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि यह अवशेष किसी पुराने दफन शव से संबंधित हो सकते हैं, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और वास्तविक कारण सामने आएंगे। वहीं स्मृति नगर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू ने कहा कि यह मामला किसी असामाजिक तत्वों की हरकत या फिर जानवरों द्वारा कब्र को नुकसान पहुंचाने का भी हो सकता है।

सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट की बदहाल स्थिति पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यहां सुरक्षा और रखरखाव की व्यवस्था बेहद कमजोर है। क्षेत्र में न तो पर्याप्त निगरानी है और न ही कोई स्थायी चौकीदार तैनात है, जिससे ऐसी घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। नगर निगम की लापरवाही को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि श्मशान घाट की नियमित देखरेख होती तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी वैज्ञानिक और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह अवशेष कहां से और कैसे आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए

CG : कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए

  गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में राशन,…

5 minutes ago
CG : टीएल बैठक: राजस्व प्रकरणों का नियमित रुप से सुनवाई करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : टीएल बैठक: राजस्व प्रकरणों का नियमित रुप से सुनवाई करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

पीएम जनमन आवास योजना के तहत निर्मित 200 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य…

8 minutes ago
CG : शैक्षणिक संस्थानों के बसों एवं अन्य वाहनों की 19 एवं 20 जून को होगी जांच

CG : शैक्षणिक संस्थानों के बसों एवं अन्य वाहनों की 19 एवं 20 जून को होगी जांच

जगदलपुर, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों…

11 minutes ago
प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची…

18 minutes ago
सरकारी कर्मचारियों को राहत, तबादलों की समयसीमा आज रात 12 बजे तक बढ़ाई गई

सरकारी कर्मचारियों को राहत, तबादलों की समयसीमा आज रात 12 बजे तक बढ़ाई गई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य…

20 minutes ago
भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

धार  इंदौर हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के फैसले को एक माह…

54 minutes ago