गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में संविधान दिवस पर विगत 26 नवम्बर को अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं, स्कूल के विद्यार्थियों, महात्मा गांधी नरेगा के श्रमिको एवं स्वसहायता समूहों के महिलाओं को शामिल करते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। संविधान में दिये गये मौलिक कर्तव्यों, अधिकारों और मूल्यों पर संगोष्ठि कर चर्चा की गई तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया गया। संविधान दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थलों में जन समूहों द्वारा साफ स़फाई एवं विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण तथा उसकी सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली गई। अमृत सरोवर स्थल पर संविधान और मिशन अमृत सरोवर विषय पर जानकारी हेतु बोर्ड एवं पोस्टर लगाये गये।
रायपुर/दिल्ली। देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0'…
राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…
रायपुर दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप प्रदेश में दिव्यांग बच्चों…
कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…