सक्ती जिले के मुक्त गांव में पति-पत्नी का घर के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पुलिस अधिकारी और डॉग स्क्वाड की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बिलासपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मगन गबेल 60 वर्ष, पत्नी बुधवारा बाई 55 वर्ष दोनों घर में रहते थे और किराना दुकान का संचालन करते थे। मंगलवार की रात घर के कमरे में सोए हुए थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर और गले पर हमला कर हत्या कर दी।
बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने दोनों को मृत अवस्था में देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना पर पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची। जांच पड़ताल शुरू की गई है। बिलासपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। किस कारण से हत्या की गई है। यह अभी पता नहीं चला सका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
रायपुर/दिल्ली। देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0'…
राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…
रायपुर दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप प्रदेश में दिव्यांग बच्चों…
कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…