CG : सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में भर्ती प्रक्रिया हेतु पात्र/अपात्र सूची जारी

महासमुंद, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में साइको-सोशल काउंसलर, केस वर्कर एवं कार्यालय सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की पात्र एवं अपात्र सूची चयन समिति द्वारा तैयार कर ली गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पद पर अवलोकन किया जा सकता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को पात्रता सूची को लेकर कोई आपत्ति हो, तो वे 17 जून 2025 को शाम 05: 00 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद में स्वयं उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयन समिति द्वारा पात्र अभ्यर्थियों को 1ः5 के अनुपात में साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार हेतु पृथक से सूचना पत्र/मेसेज भेजे जाएंगे। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति होगी जिन्हें सूचना प्राप्त होगी तथा साक्षात्कार में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से पृथक मान लिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

रायपुर राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर…

20 minutes ago
कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

40 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

45 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

50 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

50 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

55 minutes ago