छत्तीसगढ़

CG : सगे भाइयों ने रायपुर में दिया लूट की वारदात को अंजाम, एक की हुई गिरफ़्तारी

रायपुर। लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मनीष रोचलानी को गिरफ्तार किया गया है। जोगिन्दर सिंह खटकर ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सालासार ग्रीन, सरोना रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 08.12.2023 के शाम को अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी/04/एमटी/8811 में अपनी पत्नी को पीछे बैठाकार घर से गोल चौक स्थित हॉस्पीटल जा रहे थे, प्रार्थी की पत्नी अपने पास हैण्ड बैग रखी हुई थी, जिसमें सोने के जेवरात एवं मोबाईल फोन था। प्रार्थी शाम करीबन 05.30 बजे डी.डी.नगर स्थित डिडवानिया रिजेंसी के पास हाईवे रोड में पहुंचा था कि इसी दौरान दोपहिया वाहन सवार 02 अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की दोपहिया वाहन के तरफ आये तथा चलती दोपहिया वाहन से प्रार्थी के पत्नी के हाथ में रखे हैण्ड बैग को छीन कर लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 515/23 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसकी पत्नी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सैकड़ों सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ घटना को कारित करने हेतु जिस दोपहिया वाहन का उपयोग किया गया था उसके संबंध में भी जानकारी एकत्रित किया गया। टीम के सदस्यों को कैमरों के फुटेजों एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियों की पहचान न्यू राजेन्द्र नगर निवासी मनीष रोचलानी एवं उत्तम रोचलानी के रूप में की गई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी मनीष रोचलानी को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने सगे भाई उत्तम रोचलानी के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी मनीष रोचलानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के सोने के जेवरात एवं मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में आरोपी उत्तम रोचलानी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी- मनीष रोचलानी पिता सुनील रोचलानी उम्र 24 साल निवासी कुकरजा फार्म हाउस के सामने महावीर नगर थान न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | पुराना बस स्टैंड के पास मौजूद इंदिरा सरोवर तालाब में गंदगी फैलती जा…

3 minutes ago
राजनांदगांव : पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी नई सड़क, मरम्मत भी नहीं कर रहे…

राजनांदगांव : पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी नई सड़क, मरम्मत भी नहीं कर रहे…

राजनांदगांव| अनुपम नगर इलाके में हाल ही में बनी सड़क को पाइप लाइन बिछाने बीच…

14 minutes ago
राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव | शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे कचरा फेंका जा रहा है। बड़ी…

19 minutes ago
राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर के प्रमुख तालाब कचरा डाला जा रहा है। इससे तालाब गंदे हो…

28 minutes ago
CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

37 minutes ago
CG : करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी और साले गिरफ्तार …

CG : करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी और साले गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शिकायतों की गंभीरता और…

41 minutes ago