Home » CG : सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

CG : सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

27/05/2025
cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

रायगढ़, खरसिया अनुविभाग अंतर्गत ग्राम-बोतल्दा तहसील खरसिया निवासी शिशनाथ गवेल की 19 दिसम्बर 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार तहसीलदार/ नायब तहसीलदार खरसिया के अनुशंसा के बाद मृतक की पत्नी मेमबाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 25 हजार रुपए की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a comment