CG : सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से विशेष अभियान…

सूरजपुर । शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के संचालन तथा शिक्षक रामनिवास पटेल के सहयोग से यह अभियान महाविद्यालय परिसर से लेकर बिहारपुर बस स्टैंड चौक तक चलाया गया।

इस मार्ग पर कई मोड़ होने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क किनारे उगे बड़े-बड़े झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते थे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं ने इन झाड़ियों को साफ कर मार्ग को सुगम बना दिया है, जिससे अब सड़क पर दृश्यता बेहतर हो गई है और दुर्घटना की संभावना में कमी आएगी।

अभियान में 42 एनएसएस स्वयंसेवक, कार्यक्रम अधिकारी, और 2 शिक्षक मिलाकर कुल 45 सदस्यों की टीम ने एकजुट होकर योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार कराया गया, जिसकी व्यवस्था शिक्षक पिंटू कुमार गुप्ता एवं स्वयंसेवक शिवम तिवारी द्वारा की गई।

kgnews

Recent Posts

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 minutes ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

38 minutes ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

43 minutes ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

48 minutes ago
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

1 hour ago