छत्तीसगढ़

CG : सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

सुरक्षा संकेतकों की स्थापना और अतिभारित वाहनों के नियंत्रण पर जोर

नारायणपुर, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन एवं अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उनके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और मुख्य जिला मार्ग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जंक्शनों पर सुधार कार्य करने, दुर्घटनाजन्य स्थलों और खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा उपाय लागू करने, तथा घनी आबादी वाले शहरों और गांवों के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक स्टॉपर्स एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए गए। आवारा पशुओं की समस्या पर नियंत्रण और मार्गों के किनारे बढ़ी हुई घास एवं झाड़ियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता से करने की बात कही गई। बैठक में पुल-पुलियों के पास हेजर्ड मार्कर्स और सावधानी सूचक बोर्ड लगाकर यात्रियों को जागरूक करने की योजना पर चर्चा हुई। जिले के ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन और समाधान को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। अतिभारित ट्रकों और टूलरों पर निगरानी बढ़ाने, ट्रकों की बॉडी से बाहर निकले सामान और बिना तिरपाल के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्ती बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उन्होंने बैठक में शहर के अंदर यातायात दबाव कम करने के लिए बायपास रोड के निर्माण और शहर में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा की गई। सीईओ ने साथ ही, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एस.डी.एम. ओरछा अभयजीत मंडावी, सहायक आयुक्त आदिवासी डॉ. राजेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया, उप संचालक समाज कल्याण विभाग वैशाली मरड़वार, उप संचालक पंचायत विक्रम बहादुर, कार्यक्रम अधिकारी रविकांत धु्रवे, जिला कोषालय अधिकारी हरिश साहू एवं आरटीओ सनत कुमार जांगडे़ सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

3 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

4 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

4 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

4 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

4 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

5 hours ago