छत्तीसगढ़

CG : सड़कों पर पशुओं की निगरानी कर रहे अधिकारी

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण में सड़क दुर्घटना में हो रही पशुओं की मौत की रोकथाम के लिए सतत  निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम की बैठक लेकर घटना रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर हाईवे, मस्तुरी और सेन्दरी आदि सड़कों पर खास ध्यान देने को कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। सभी एसडीएम अपने-अपने इलाके में दौरा कर सड़कों का निरीक्षण किया। सड़कों पर मवेशी मिलने पर उन्हें हटाया गया। टीम के साथ काऊ कैचर भी होती है। कलेक्टर ने कहा कि मवेशियों के रोड पर बैठने के कारण यातायात बाधित नहीं होने चाहिए। दिन के साथ-साथ रात्रि में भी गश्त लगाकर सड़क को निरापद रखा जाये। बैठक में एसडीएम पीयूष तिवारी, बजरंग वर्मा, ज्योति पटेल, अमित सिन्हा और युगल किशोर उर्वशा शामिल थे। कलेक्टर द्वारा गठित टीम में राजस्व, नगरीय निकाय एवं पुलिस तथा वेटरिनरी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता समेत तीन की हत्या के 4 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता समेत तीन की हत्या के 4 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

बैकुंठपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर स्थानीय नेता सहित तीन लोगों को 16 जून…

29 minutes ago
UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने के लिए मालवा…

1 hour ago
नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे

बलौदा बाजार. किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से…

1 hour ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

रायपुर.  भारत में प्राचीन काल से ही योग हमारी जीवनशैली और संस्कृति का अभिन्न अंग…

2 hours ago
बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर

बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर

​रायपुर.  प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भू-स्वामी की मृत्यु के पश्चात उनके वारिसों के नाम जमीन…

2 hours ago
रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन

रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के चिकित्सा समुदाय ने राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय…

2 hours ago