CG : समय पर मिली खाद-बीज से युवा किसान बृजपाल की खेती हुई आसान,

अच्छी फसल की आस से उन्नत किस्म की खाद का कर रहे छिड़काव

कोरबा । कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र  जटगा पंचायत के आश्रित रवागांव के युवा किसान बृजपाल पोर्ते खेती से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास ज्यादा जमीन नहीं है, लेकिन मेहनत और उम्मीद से वे हर साल खरीफ मौसम में अच्छी फसल लेने की कोशिश करते हैं। खरीफ सीजन शुरू होते ही बृजपाल अपनी पत्नी के साथ खेतों में मेहनत करने लगते हैं, जिससे फसल अच्छी हो और परिवार आर्थिक रूप से मजबूत बने।

पहले की तरह इस बार भी उन्होंने खेती की तैयारी शुरू की,  उन्हें सहकारी समिति जटगा से समय पर उन्नत किस्म के बीज और खाद (यूरिया, डीएपी) मिल गए। इससे खेती का काम सही समय पर शुरू हो गया और आसानी भी हुई। उन्होंने बताया कि खाद बीज लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही हुई, ना ही समितियों के अनावश्यक चक्कर लगाना पड़ा। समिति में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता थी।

बृजपाल अपनी पत्नी के साथ मिलकर हर दिन खेत में काम करते हैं। दोनों मिलकर फसल की देखरेख कर रहे हैं। आज बृजपाल अपने खेत मे लगाए धान की फसल में डीएपी और यूरिया का छिड़काव किए है। जिससे फसलों का उत्पादन अच्छा हो।  बृजपाल कहते हैं  खाद-बीज समय पर मिलने से खेती करने में  आसानी हुई है।

इस बार फसल अच्छी लग रही है, उम्मीद है कि अच्छा उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि  खेती ही उनकी  कमाई और जीवन का सहारा है। इसलिए वे पूरी मेहनत कर रहे है ताकि इस साल पैदावार अच्छी हो और परिवार की जरूरतें पूरी की जा सकें।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

22 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

33 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

43 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

48 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

53 minutes ago