छत्तीसगढ़

CG : समाजसेवी ममता शर्मा और उनके पति के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर। खुद को समाजसेवी बताने वाली ममता शर्मा और उसके पति संजय शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज, धमकी और गाड़ी हड़पने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। फरियादी अनिल कुमार साहू, निवासी ग्राम बरमपुर, थाना खड़गवां, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अनिल साहू के मुताबिक, वर्ष 2021 में ममता शर्मा ने उसकी पत्नी पुनीता साहू की जमानत दिलाने के नाम पर उसे झांसे में लिया और एक स्टांप पेपर पर

हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद, ममता और संजय शर्मा ने अनिल की होंडा सिटी कार (क्रमांक CG 16CJ 2795) और पिकअप (क्रमांक CG 16A 2496) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में ले लिया। जब अनिल ने अपनी गाड़ी वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे धमकाया, गालियां दीं और जान से मारने की चेतावनी तक दे डाली।

फरियादी ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए। गवाहों ने भी पुलिस के सामने इस धोखाधड़ी की पुष्टि की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ममता शर्मा और संजय शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए उनके रायपुर स्थित आवास पर दबिश दी, लेकिन दंपति फरार हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है, क्योंकि ममता शर्मा खुद को समाजसेवी के रूप में पेश करती थी और लोगों की मदद का दावा करती थी। लेकिन इस मामले के उजागर होने के बाद उसकी असलियत सामने आ गई है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने और अन्य पीड़ितों के सामने आने की संभावना को भी खंगाल रही है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

8 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

8 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

9 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

9 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

9 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

9 hours ago