बलरामपुर, जिले के रघुनाथनगर सिविल अस्पताल में इलाज में लापरवाही की वजह से एक 7 वर्षीय मासूम की जान चली गई। घटना रविवार देर शाम की है जब सांप के काटने से घायल बच्चा अस्पताल लाया गया था, लेकिन समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक बच्चा पंडो जनजाति से था। परिजनों का आरोप है कि वे बच्चे को तत्काल लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय थीं।
अस्पताल की एक नर्स ने उन्हें 102 वाहन से मरीज को एक निजी क्लीनिक भेज दिया, जो वहीं के चिकित्सा अधिकारी अनिल सिंह का बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, जब निजी क्लीनिक में डॉक्टर को यह जानकारी मिली कि मरीज को सर्पदंश हुआ है, तो उन्होंने उसे फिर से सिविल अस्पताल भेज दिया। तब तक बच्चे की हालत काफी बिगड़ चुकी थी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…