CG : सरगुजा अंचल के विद्यार्थियों को मिल रहा एडवांस ड्रोन का प्रशिक्षण

लखनपुर के पीएम श्री स्कूल में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

रायपुर,

लखनपुर के पीएम श्री स्कूल में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर के पीएम स्कूल में आज प्रशिक्षण की शुरूआत की। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी पर 30 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ना है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा, संस्कृति और युवाओं के कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं, जिससे प्रदेश का आने वाला भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को नई दिशा देकर रोजगार और नवाचार के अवसरों से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर व प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। 

पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत 53 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया और विद्यालय में नए वाटर कूलर का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा…

21 minutes ago
CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

25 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

रायपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम…

30 minutes ago
उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुग्ध उत्पादन…

40 minutes ago
CG : दुर्ग में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात …

CG : दुर्ग में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात …

दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर में घुसकर बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को धारदार…

48 minutes ago
इंदौर में 5 ब्लैक स्पॉट खत्म, लेकिन 5 नए बने हादसों के हॉटस्पॉट; रालामंडल चौराहा सबसे खतरनाक

इंदौर में 5 ब्लैक स्पॉट खत्म, लेकिन 5 नए बने हादसों के हॉटस्पॉट; रालामंडल चौराहा सबसे खतरनाक

इंदौर  इंदौर शहर में सड़क सुरक्षा की तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली है। एक ओर यातायात…

1 hour ago