क्राइम

CG : सरपंच की बेटी को मौत के घाट उतारने वाला गिरफ्तार, सुसाइड मान रही थी पुलिस

जशपुर। जिले में सरपंच की बेटी की लाश मिली थी। युवती की लाश पेड़ से लटकी मिली थी। पुलिस ने युवती की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या बताई गई थी, लेकिन जब विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती ने आत्महत्या नहीं की थी उसकी हत्या की गई थी। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बगीचा थाने के बूटूंगा का है। यहां सरपंच की बेटी की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी। शुरुआत में सभी को लगा कि, युवती ने आत्महत्या की है। पुलिस ने जब युवती का पोस्टमार्टम करवाया तो पहली रिपोर्ट में भी यही जानकारी की थी कि, युवती ने आत्महत्या की है। वहीं युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने फिर से जांच की और उसमे पाया गया की युवती की हत्या की गई है।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की युवती का एक प्रेमी भी था। पुलिस ने जब प्रेमी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने युवती की हत्या करने की बात कबूली। आरोपी युवक ने बताया कि, उसने गला दबाकर युवती की हत्या की थी और फिर उसके शव को पेड़ से टांग दिया, जिससे सबको लगे की उसने आत्महत्या की है। युवक ने बताया कि, युवती के घर वालों ने उसकी शादी किसी और से करवा दी थी। इसी बात से युवक नाराज था और इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago