छत्तीसगढ़

CG : ससुर का ATM कार्ड और सास की जेवर चुराया, दामाद गिरफ्तार

 चक्रधरनगर पुलिस ने अपनी ही ससुराल में जेवर और एटीएम कार्ड लेकर एक लाख 80 हजार रुपए चुराने वाले बेरोजगार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलत: तिल्दा का रहने वाला है। पंजरीप्लांट स्थित अपनी ससुराल में जनवरी के महीने में आया था। अप्रैल तक रुका। जाते हुए उसने आलमारी खोलकर ससुर का एटीएम कार्ड और सास के झुमके और सोने के जेवर चुरा लिए। जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस कुछ महीनों से उसकी तलाश कर रही थी। उसे रायगढ़ में ही पकड़ा गया है।

चक्रधरनगर में पंजरी प्लांट में रहने वाले विलासपति मांझी(54) के एटीएम कार्ड से 14 जनवरी से 5 अप्रैल के बीच 1 लाख 80 हजार रुपए गायब हो गए थे। उन्होंने मामले की थाने में शिकायत की। इसमें बताया कि आलमारी में एटीएम कार्ड ढूंढते हुए उसके कार्ड के साथ ही पत्नी के झुमके, जेवर भी गायब मिले थे। विलासपति ने अज्ञात शख्स द्वारा घर में घुसकर चोरी करने की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। वारदात के बाद विलासपति को इस बात का भी शक था कि हो न हो वारदात में घर या रिश्ते का ही कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। वारदात के आसपास उनके दामाद शिवशरण प्रसाद घर आए थे। चोरी का शक इसलिए शिवचरण पर भी था। एटीएम कार्ड और सोने के झुमके नदी में फेंके चोरी और एटीएम से रुपए निकालने के शक में पुलिस ने शिवचरण की तलाश शुरू की। उसके घर बैकुंठ तिल्दा भी गई। वह घर में नहीं मिला। चक्रधरनगर पुलिस को रविवार को मुखबिरों से पता चला कि वह पंजरीप्लांट में घूमता हुआ देखा गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया ।

संदेही शिवशरण प्रसाद से कड़ी पूछताछ करने पर उसने ससुराल से सोने का झुमका और एटीएम कार्ड चोरी किए। जनवरी में ससुराल आया था। आलमारी खोलकर उनसे जेवर और एटीएम कार्ड चुराए थे। उसे कार्ड के पिन का पता था। एटीएम से कुल एक लाख 80 हजार रुपए निकाले। अप्रैल में वह तिल्दा लौट रहा था। उसने पकड़े जाने के डर से एटीएम कार्ड और सोने के झुमके नदी में फेंक दिए। आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया है।

kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

4 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

4 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

4 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

5 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

5 hours ago