छत्तीसगढ़

CG : सिंगीबहाल विद्युत उपकेंद्र का निर्माण अंतिम चरण में, जुलाई तक क्षेत्र को मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा

10 से 11 ग्राम पंचायतों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का मिलेगा लाभ

रायपुर, विद्युत विभाग ने जशपुर जिले के तपकरा वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम सिंगीबहाल में निर्माणाधीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र को लेकर प्रकाशित समाचारों पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया है कि उपकेंद्र का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे जुलाई 2026 के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विभागीय प्रतिवेदन के अनुसार सिंगीबहाल 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र का निर्माण कार्य जांजगीर-चांपा की एजेंसी एबी इलेक्ट्रिकल्स द्वारा किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में भूमि संबंधी विवाद के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से विवाद का निराकरण कर लिया गया है। वर्तमान में उपकेंद्र भवन और 33 के.व्ही. विद्युत लाइन निर्माण का कार्य तेजी से जारी है।


विभाग ने बताया कि विद्युत लाइन निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसका समाधान प्रशासन और विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसके बावजूद निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के प्रयास जारी हैं।
विद्युत विभाग द्वारा ठेकेदार को 31 जुलाई 2026 तक समस्त निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग को उम्मीद है कि निर्धारित समयावधि के भीतर उपकेंद्र का निर्माण और ऊर्जीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
सिंगीबहाल विद्युत उपकेंद्र के प्रारंभ होने के बाद आसपास की 10 से 11 ग्राम पंचायतों को बेहतर, नियमित और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीण उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा तथा बिजली संबंधी समस्याओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

6 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस…

12 minutes ago
CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…

17 minutes ago
CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

21 minutes ago
समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

इंदौर बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम समोसे की खुशबू आए, तो किसी का भी…

25 minutes ago
भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

ग्वालियर  रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत…

55 minutes ago