CG : सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात
सिंधी संस्कृति के संरक्षण और युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने पर हुई चर्चा
रायपुर, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान सिंधी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन और समाज के सर्वांगीण विकास में अकादमी की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई।
सिंधी समाज के योगदान की सराहना
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सिंधी समाज ने मेहनत, उद्यमशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों से प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की गौरवशाली परंपराओं, भाषा, साहित्य, लोककला और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सिंधी अकादमी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैस उन्होंने विश्वास जताया कि सुषमा जेठानी के नेतृत्व में अकादमी समाज की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाएगी। विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहित्य पर जोर
भेंट के दौरान सिंधी समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने, साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुषमा जेठानी को अकादमी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अकादमी नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगी और प्रदेश में सिंधी संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य करेगी।
भोपाल प्रदेश में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की…
भोपाल प्रदेश में अवैध कालोनी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री रोकने या उस पर…
भोपाल भोपाल के बाद सरकार ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत में वृद्धि के…
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता के परिणामस्वरूप…